
खंडार (सवाई माधोपुर)।खंडार उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खण्डेवला के राजस्व ग्राम खण्डेवला, सोनकच्छ और मीणा खेड़ी के किसानों ने फसल नुकसान को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उपखंड अधिकारी वर्षा मीना एवं तहसीलदार खंडार के माध्यम से ज्ञापन देकर ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान की समय पर गिरदावरी करवाने की मांग की।
किसान मांगीलाल मीणा ने बताया कि 27 जनवरी को हुई ओलावृष्टि से ग्राम पंचायत के तीनों गांवों में सरसों, टमाटर, गेहूं, चना, मिर्च सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं, जिससे किसान आर्थिक, मानसिक और सामाजिक संकट से गुजर रहे हैं।
किसानों ने बताया कि फसल नष्ट होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कराई जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि अन्नदाता किसानों को फिर से खेती करने का हौसला मिल सके।
ज्ञापन के दौरान किसान धर्मराज बैरवा, मदरुप बैरवा, बालाराम गुर्जर, छीतर मेमराज गुर्जर (खण्डेवला), शंकर मीना, छुट्टन सिंह गुर्जर, धर्मराज (मीणा खेड़ी), मोहन, बलवीर गुर्जर, जगदीश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मेमराज गुर्जर
















































Leave a Reply