होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

साइबर अपराध रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित


खंडार (सवाई माधोपुर)।खंडार उपखण्ड की ग्राम पंचायत पाली के ग्राम सेवती खुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा अध्यक्ष एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
शिविर में पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) बैकुंठनाथ मिश्रा एवं पुष्पेंद्र गौतम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सेवती खुर्द व धर्मपुरी में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जानकारी दी गई तथा नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में डोर-टू-डोर सर्वे भी किया गया।
पीएलवी बैकुंठनाथ मिश्रा ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए बताया कि मोबाइल में मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, संदिग्ध लिंक व ई-मेल से बचें तथा ऑनलाइन लेन-देन केवल सुरक्षित वेबसाइट के माध्यम से ही करें। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी।
शिविर में पीएलवी पुष्पेंद्र गौतम ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत बाल विकास योजना के तहत 0 से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण आहार, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहली संतान पर गर्भवती महिला को ₹5000 की आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही महिला शक्ति केंद्र योजना, वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ एवं महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित अभियानों की जानकारी दी गई तथा आमजन से आवेदन पत्र भरवाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पंपलेट एवं पोस्टर वितरित किए गए। बताया गया कि जनउपयोगी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के हेल्पलाइन नंबर 8306002136 अथवा रालसा व्हाट्सएप नंबर 9119365734 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *