
खंडार।खंडार उपखंड के ग्राम कटार में गुर्जर समाज के युवक रामवीर गुर्जर के भारतीय सेना में चयन होने और प्रशिक्षण के लिए मुंबई (महाराष्ट्र) रवाना होने पर पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।गांव से कर्मभूमि की ओर प्रस्थान करते समय ग्रामीणों ने रामवीर गुर्जर का माला, साफा, डीजे और जुलूस के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ जवान को विदाई दी। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।इस अवसर पर फौजी रामवीर गुर्जर ने कहा कि उन्हें शुरू से ही सेना में जाने का जुनून था और वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ग्रामीणों के आशीर्वाद को दिया। रामवीर गुर्जर ने कहा कि उनके लिए देश की सेवा सर्वोपरि है।ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गर्व व्यक्त किया कि ग्राम कटार से एक युवक भारतीय सेना में चयनित हुआ है।
फौजी रामवीर गुर्जर के सेना प्रशिक्षण पर रवाना होने पर गांव में हर्षोल्लास











































Leave a Reply