
जयपुर। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संलग्न चिकित्सालयों में कार्यरत गुर्जर अधिकारी-कर्मचारियों का भव्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा विभाग से जुड़े गुर्जर समाज के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हर्षोल्लास के साथ अपना परिचय दिया और एक-दूसरे का सम्मान किया।कार्यक्रम में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के गुर्जर समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले डॉ. महेंद्र गुर्जर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के संरक्षक राधा किशन गुर्जर (ADO), सीएमएचओ प्रथम ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं सभी को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान सिंह गुर्जर के साथ पवन खटाना, नाथू सिंह गुर्जर, सुरेश माल, सतवीर गुर्जर, विष्णु सिराधना सहित कई वरिष्ठ समाजसेवियों ने विचार रखे।एसएमएस हॉस्पिटल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े सभी चिकित्सालयों के सैकड़ों गुर्जर अधिकारी-कर्मचारी इस आयोजन में शामिल हुए।वक्ताओं ने समाज की एकता, आपसी सहयोग और भविष्य में संगठित होकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। समारोह सौहार्द, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश देकर संपन्न


















































Leave a Reply