
धौलपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के आदेशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के मार्गदर्शन में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया।
सचिव रेखा यादव ने बताया कि धौलपुर जिले में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु कुल 9 बैंचों का गठन किया गया है। धौलपुर मुख्यालय पर 4 बैंचों का गठन किया गया है जिसमें स्थायी लोक अदालत धौलपुर एवं उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग धौलपुर के प्रकरणों हेतु बैंच संख्या 01, सेशन न्यायालयों के प्रकरणों हेतु बैंच संख्या 02, मजिस्ट्रेट न्यायालयों के प्रकरणों हेतु बैंच संख्या 03, प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों हेतु बैंच संख्या 04 गठित की गई है। इसी प्रकार सैंपऊ मुख्यालय हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट सैंपऊ की बैंच संख्या 05 गठित की गई है।
ताल्लुका बाड़ी मुख्यालय पर 03 बैंचों का गठन किया गया है जिसमें बैंच संख्या 01 सेशन न्यायालय एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों हेतु, बैंच संख्या 02 मजिस्ट्रेट न्यायालयों बाड़ी, बसेड़ी हेतु गठित की गई है एवं बैंच संख्या 03 न्यायिक मजिस्ट्रेट सरमथुरा के लिए गठित की गई है ।सचिव रेखा यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु धौलपुर जिले में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 6548 प्रकरणों को चिन्हित किया गया। धौलपुर जिले में स्थित विभिन्न न्यायालयों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण 1215, एन.आई.एक्ट के 50 राशि 1560216 धन वसूली के 4, अन्य सिविल मामले 24, एम.ए.सी.टी के 42 राशि 30942000, वैवाहिक विवाद 15, बालकों की अभिरक्षा से संबंधित प्रकरण 02, भरण-पोषण 145, राशि 3163083, जनउपयोगी सेवाओ संबंधी विवाद 11, उपभोक्ता फोरम के 6, समस्त राजस्व मामले 3046, निरोधात्मक कार्यवाही के 893 इस प्रकार कुल 5453 लंबित मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत मे किया जाकर कुल 35665299/- रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन के बैंक ऋण, टेलिफोन बिल के विवाद व अन्य सिविल विवाद के कुल 1765 प्रकरण निस्तारित किये गये। एमएसीटी न्यायालय धौलपुर आज रविवार को लोक अदालत के माध्यम से दो प्रकरणों में आपसी सहमति से राजीनामा हुआ जिसमें प्रकरण एमएसी नं. 294/2024 निशा बनाम टाटा एआईजी ज.ई.कं.लि के मध्य आपसी सहमति से 90,00,000 रुपये में राजीनामा हुआ एवं एमएसी नं. 279/2025 दारा सिंह बनाम मलखान सिंह के मध्य आपसी सहमति से 80,000 रुपये का राजीनामा हुआ। जिसके लिए पक्षकारों ने लोक अदालत बैंच का आभार व्यक्त किया।
लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारीगण स्थाई लोक अदालत धौलपुर सुरेश प्रकाश भट्ट, न्यायाधीश एमएसीटी धौलपुर प्रीति नायक,, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. नम्रता पारिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर ज्योति सिंह मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन मीणा, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण विक्रम, अंकित, पूनम, रेखा, उपखंड अधिकारी धौलपुर, कर्मवीर महासचिव अभिभाषक संघ अधिवक्तागण अरविंद गुर्जर, अरुण राणा, किरोडी लाल, जीतेंद्र केन, इंद्रा शर्मा, अराधना शर्मा एवं स्थाई लोक अदालत के सदस्य अधिवक्तागण वीरेंद्र उपाध्याय, रामदत्त श्रोती आदि उपस्थित रहे।


















































Leave a Reply