होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ता संवाद आयोजित 

धौलपुर । आम आदमी पार्टी द्वारा बसेड़ी विधानसभा के अंतर्गत सरमथुरा तहसील और नगर पालिका क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी ने बताया कि संपूर्ण राजस्थान में नव सृजन संगठन विस्तार चल रहा है। इसके अंतर्गत आज सरमथुरा के महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर एक दर्जन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और सरमथुरा में पार्टी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी दी गई। भरत सिंह मीणा ने बताया कि सरमथुरा क्षेत्र को टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित होने के बाद यहां के हालात बहुत ही बदतर हो गए, लोग घर, दुकान ,कारोबार छोड़ने के लिए विवश कर दिए गए! यहां के प्रसिद्ध लाल पत्थर कारोबार सरकार की उदासीनता के कारण खत्म हो रहा है। चारों तरफ गंदगी ,जल भराव ,अस्पताल में डॉक्टर का देरी से आना, किसानो की फसलों का नुकसान , सड़कों पर गड्ढे, सरकारी स्कूलों की जर्जर अवस्था जैसे जमीनी मुद्दों पर आम आदमी पार्टी अब सरकार एवं प्रशासन को घेरने का कार्य करेगी। सोमवीर तोमर ने कहा कि दिल्ली-पंजाब की तरह धौलपुर और राजस्थान में भी केजरीवाल की विचारधारा की क्रांति आएगी। अशोक सिंह सिकरवार ने कहा कि आगामी नगर निकाय और ग्राम पंचायत चुनावों में पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी। इस अवसर पर शिवराम गोस्वामी प्रभारी बसेड़ी, अनूप शर्मा प्रभारी बाड़ी ,पंकज शर्मा प्रभारी धौलपुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हेम सिंह यादव , जोगेंद्र

,पूरन सिंह मीणा,विमला देवी, आशा सिंह, सोमलता सिंह, मुनेश सिंह जादौन, रामेश्वर कुशवाहा, बबलू कुशवाहा ,रवि कुमार मीणा ,संजय कुमार मीणा ,चरण सिंह आदि ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *