
धौलपुर ।राजस्थान सरकार द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा एनएचएआई दौसा के सहयोग से सैंपऊ व बाड़ी रोड़ पर रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया जिसमें वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि इन दिनों काफी कोहरा हो रहा है ऐसे में यदि वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं तो दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है ।इसलिए जहां तक संभव हो दिन में सफर करें रात्रि के सफ़र से बचें और वाहनों में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए। उन्होंने कहा कि खासकर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगा होना अनिवार्य है। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने बताया कि हमारे द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान जारी रहेगा वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें।चंद्रमल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि हमारी संस्था सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है और आगे भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेगी ।इस दौरान यशवीर पोसवाल , अंकित अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।


















































Leave a Reply