
धौलपुर जिले की बसेड़ी थाना पुलिस ने अजीत-कल्याण गैंग के सक्रिय सदस्य 5,000 रुपए के इनामी बदमाश विष्णु ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बिष्षु ठाकुर पिछले 6 माह से लूट के एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर प्रकृति के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।थाना अधिकारी बाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि 04 जून को पीड़ित संदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फाइनेंस कंपनी की वसूली कर से लौट रहा था। उसके पास करीब 2 लाख 50 हजार रुपए थे। इसी दौरान जारगा जाने वाले रास्ते पर दो मोटरसाइकिलों पर आए छह बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की और उसका बैग लूट लिया। बैग में नकदी के साथ टैबलेट व बायोमेट्रिक मशीन भी थी। घटना को लेकर पीड़ित ने बसेड़ी थाने में आरोपी आरएस उर्फ छोटू, प्रदीप, अनुराग, विष्णु,अजीत एवं कल्याण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में आरएस उर्फ छोटू, प्रदीप व अनुराग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 इनाम घोषित किये गये बदमाश बिष्षु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। बसेड़ी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


















































Leave a Reply