
बारां। किशनगंज ब्लॉक के गरडा गांव में सहरिया जनजाति के लिए शनिवार 13 दिसम्बर को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में चिकित्सकों ने 182 महिला, पुरुष व बच्चों का निशुल्क उपचार किया। दवा भी उपलब्ध करवाई। शिविर में डॉ. राहुल मेहता ने सहयोगी चिकित्सा स्टाफ के साथ एक एककर रोगियों को देखा। डॉ. मेहता ने बताया कि शिविर में ज्यादातर मरीज दाद खाज, खुजली, खांसी, जुकाम, बुखार सहित अन्य कई मौसमी बीमारियों से ग्रसित थे। इस दौरान महिला रोग का भी उपचार किया गया। संकल्प सोसाइटी मामोनी के चेयरमैन नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि किशगंज ब्लॉक के सहरिया बाहुल्य दूर-दराज के गांवों में संस्था की ओर से एसबीआई सिक्योरिटीज के सहयोग से लगातार मेडिकल शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी मौके पर ही जांच व उपचार कर दवा उपलब्ध कराते हैं। मरीजों को उच्च गुणवत्ता की निःशुल्क दवा दी जा रही है। डॉ. राहुल मेहता बताते हैं कि यहां सहरिया जनजाति की छितराई आबादी है। सरकारी चिकित्सा संस्थान काफी दूर है। आवागमन के संसाधनों की कमी है। यही वजह है कि सहरिया समुदाय के लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस तरह के शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं। महिलाओं व बच्चों में चर्म रोगों के अधिक समस्या पाई गई। शिविर को सफल बनाने में मां-बाड़ी डे केयर केंद्र के शिक्षा सहयोगियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंदालाल भार्गव, रामनिवास सहरिया व कन्हैयालाल चंदेल का विशेष सहयोग रहा।


















































Leave a Reply