मीणा समाज धर्मशाला समिति की बैठक में तीन बैठकें लगातार छोड़ने वालों की सदस्यता रद्द
सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा। कस्बे स्थित मीणा समाज धर्मशाला परिसर में गुरुवार को समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मशाला अध्यक्ष आसाराम मीणा ने की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति की लगातार तीन बैठकों में उपस्थित नहीं रहने वाले सदस्यों की सदस्यता रद्द की जाएगी। इसी क्रम में संरक्षक पद पर मनोनीत भेरूलाल मीणा की सदस्यता रद्द करते हुए उनकी जगह गोपीलाल मीणा को नए संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।सदस्य पद पर भी फेरबदल करते हुए चतुर्भुज और नेमीचंद को नया सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान नवीन मनोनीत सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और समिति की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इसके अलावा धर्मशाला निर्माण कार्य सहित समाज से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि जल्द ही निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को गति दी जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर समाज विकास के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
















































Leave a Reply