होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

शांतिनाथ भगवान के जयकारों से गूंजा कस्बा, पहले वर्षगांठ पर श्रीजी की शोभायात्रा 

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में नवनिर्मित शांति नाथ भगवान के मंदिर स्थापना की पहली वर्षगांठ पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों ने शांतिनाथ भगवान के जयकारे लगाए। साथ ही शोभायात्रा में नाच गाकर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में जैन समाज के मुनियों ने भी भाग लिया। बालाचार्य निपूर्ण नंदी जी महाराज के साथ बड़ी संख्या में भक्त शोभायात्रा में पहुंचे।

कस्बे में 1 साल पहले पंचकल्याणक महोत्सव के तहत शांतिनाथ भगवान के नवीन मंदिर की स्थापना की गई थी। जिसकी पहली वर्षगांठ को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ था। गुरुवार को वर्षगांठ के अवसर पर सुबह मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह शांति धारा का आयोजन हुआ। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों के बाद दोपहर करीब 2:00 बजे श्री जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर पहुंची तो पुरुष सफेद परिधान में नजर आए। इस दौरान धार्मिक गीतों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। जो कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से होकर निकली। शोभायात्रा के दौरान जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठा भी बंद रखें। शोभायात्रा का समापन दिगंबर आदिनाथ मंदिर में किया गया। जहां पर शाम को विभिन्न कार्यक्रम हुए तथा लोगों ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *