होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को धौलपुर दौरे पर 

 

पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को धौलपुर दौरे पर

 

धौलपुर।‌राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को धौलपुर दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में दो भाजपा नेताओं के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व मुख्यमंत्री सुबह अपने निवास से लुहारी गांव स्थित भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पुरुषोत्तम त्यागी के आवास पर पहुंचीं। जिला मंत्री के पुत्र विष्णु त्यागी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। लुहारी गांव से निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भिलगवां ( मियापुरा)गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने दो दिन पूर्व दिवंगत हुए धौलपुर के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाह के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। आपको बता दें कि शिवराम कुशवाहा ध राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का सबसे करीबी और विश्वसनीय नेता के रुप में माना जाते रहे हैं . साल 1998 के विधानसभा चुनावों में वसुंधरा राजे ने ही उन्हें धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव उतारा था. कुशवाहा ने भारी मतों से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे । कुशवाहा का जीवन बेहद सादगीपूर्ण ,राजनीति में बेदाग छवि ,स्वच्छ और ईमानदार नेता के रूप में मानी जाती थी. उनकी सादगी और नेक व्यक्तित्व के चलते विरोधी भी उनका सम्मान करते थे. उन्हें कुशवाहा समाज का एकमात्र सशक्त नेता माना जाता था. उनके निधन को भाजपा की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता शरीफ खान, शैलू यादव, रामवीर त्यागी, मंगे कंसाना, अकील अहमद, अविनाश शर्मा, राधेश्याम सक्सेना, मुरारीलाल सिंघल और नीलू श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *