होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

बारां के सर्व ब्राहमण समाज ने जिला पुलिस अधिक्षक बारां को सौंपा ज्ञापन,

बारां।समाज सेवक विष्णु गौत्तम के मारपीट, लूटपाट व जान लेवा करने वाले अपराधीयो को गिरफ्तार करवाये जाने की मांग को लेकर आज सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा बारां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है।

सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि हमारी समाज के समाज सेवक विष्णु गौत्तम निवासी सीसवाली के साथ कस्बा सीसवाली में गुरुवार रात्रि के समय 30-40 व्यक्तियो सत्तू सोनी, विवेक नागर, आयुष नागर, कौशल नागर, दिनेश नागर, दिनेश सोनी, संजय नागर हर्षवर्धन सोनी व यश सोनी द्वारा मारपीट, लूटपाट कर जानलेवा हमला किया। जिसमे विष्णु के 1 लाख रूपये नकद व सोने की अगूंठी भी ले गये। जिसका मुकदमा विष्णु द्वारा पुलिस थाना सीसवाली मे दर्ज करवाया गया था । जिस पर पुलिस थाना सीसवाली द्वारा एफआईआर दर्ज रजिस्टर कर ली गयी थी। किन्तु पुलिस थाना सीसवाली द्वारा आज तक उक्त सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नही की गयी और ना ही मुलजिमान को गिरफतार किया गया है। जबकि पुलिस द्वारा उल्टा विष्णु गोत्तम को धारा 107,151 सीआरपीसी मे पाबन्द करवा दिया गया है।

उक्त घटना को लेकर ब्राहमण समाज मे काफी रोष व्याप्त हैं। यदि समय रहते मुलजिमान के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गयी तो ब्राहमण समाज द्वारा आमरण अनशन किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *