जिला युवा कांग्रेस बारां की संगठनात्मक बैठक संपन्न
‘‘हर घर तक’’ संकल्प अभियान के पोस्टर का विमोचन
विधायक प्रमोद जैन भाया का जन्मदिन मनाया
बारां।जिला युवा कांग्रेस बारां की संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के संकल्प अभियान ‘‘हर घर तक’’ के तहत जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही आगामी 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ महारैली में सहभागिता हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के दौरान अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चेरब सक्सेना व सूरज हाड़ा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि कोटा संभाग प्रभारी राहुल पुनिया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी संगठन अरबाब खान मौजूद रहे। बैठक जिलाध्यक्ष यश जैन भाया के निर्देशानुसार संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिले के गांव-गांव व ढाणी-ढाणी में जाकर आमजन की समस्याओं को जानेंगे तथा प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाकर समाधान की मांग करेंगे।
साथ ही बारां जिले से 500 युवा कार्यकर्ताओं को दिल्ली महारैली में लेकर जाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से यश गौतम, आलोक घिंठाला, सिद्धार्थ जांगीड, दिनेश गुर्जर, विजय बैरवा, कपिल माथोड़िया, साजिद हुसैन, चेतन गौतम, हिमांशु मीणा, मुदित पाठक, दीपक गुर्जर, गोकुल पंकज, राजा खान, मनीष मीणा, मिक्की मीणा, दीपक धाकड़, लवी शर्मा, चेतन शर्मा, निक्की खटीक सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














































Leave a Reply