
मलारना डूंगर। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक समसा श्रीमती मीना लसाड़िया मंगलवार को मलारना डूंगर पहुंची। जहां उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय विषय आधारित प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती लसाड़िया ने चयनित विषय विज्ञान व गणित अध्यापन में उपयोगिता पर चर्चा की। प्रधानाचार्य मानसिंह शेखावत ने बताया कि विषय आधारित प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। मंगलवार तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने ने सहायक निदेशक समसा कालूराम बैरवा व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी मोहम्मद जाकिर के साथ विद्यालय में बारामदा निर्माण कार्य भी देखा। इस दौरान विद्यालय प्रभारी रामगोपाल खटीक को समय पर निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस बीच जिला शिक्षाधिकारी मुख्यालय हरिकेश मीना भी शैक्षिक सम्बल अभियान के तहत विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।
















































Leave a Reply