
धौलपुर।जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा आज पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा भी साथ रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां अलग-अलग ब्रांचों में तैनात पुलिस अधिकारी और जवानों से उनके कार्य के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में स्थित एमटी शाखा, वायरलैस शाखा, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्ड, मैस, खेल मैदान, कैंटीन आदि का विजिट किया। इसके बाद फैमिली क्वार्टर्स का निरीक्षण कर खासकर साफ सफाई के सम्बन्ध में निर्देश दिए। पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर कोताही नहीं बरतने और अपने-अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने के निर्देश दिए। विजिट के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, संचित निरीक्षक उदयचंद मीणा, सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित साथ रहें।


















































Leave a Reply