होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. रवि कुमार नागर बने प्रदेश सचिव

राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. रवि कुमार नागर बने प्रदेश सचिव

 

फिरोज़ खान

बारां/मांगरोल।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) ने संगठन विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में मांगरोल के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता डॉ. रवि कुमार नागर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ओबीसी विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा जारी सूची में की गई है।

 

नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले व मांगरोल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. नागर को फूलमालाओं से स्वागत कर बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

डॉ. रवि कुमार नागर लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से ओबीसी विभाग को नई दिशा व मजबूती मिलेगी तथा जमीनी स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा।

 

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. रवि कुमार नागर ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश नेतृत्व—पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कौशल सुमन और अन्य वरिष्ठ नेताओं के विश्वास, मार्गदर्शन व संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि वे ओबीसी वर्ग, युवाओं और कमजोर तबकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी समर्पण भावना से कार्य करेंगे।

 

स्थानीय नेताओं—पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कौशल सुमन, भरत लाल सैनी, अशोक, इकबाल हुसैन, भूपेंद्र दाधीच, मनीष सैनी, कुलदीप सुमन, सुनील धाकड़, हेमंत धाकड़, दिनेश गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, बीनू गौतम, मुकेश प्रजापति, धर्मराज मीणा, रविंद्र गुर्जर, सचिन, हेमंत, कमल सुमन, चंद्र प्रकाश मालव, पंचायत समिति सदस्य चंद्रप्रकाश, साजिद हुसैन और मोइन खान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति आगामी चुनावी रणनीति के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है और इससे राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग को नई गति व मजबूती मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *