होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

जिला कलक्टर ने जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं की जांच की

जिला कलक्टर ने जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं की जांच की

सवाई माधोपुर 5 दिसम्बर। जिला कलक्टर काना राम ने शुक्रवार को जिला कारागृह सवाई माधोपुर का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। निरीक्षण के समय बंदियों द्वारा भोजन, पेयजल, चिकित्सीय सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई।

जिला कलक्टर ने बंदियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सभी तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने बंदियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर वे निःसंकोच रूप से अवगत कराएं।

निरीक्षण के दौरान जेलर बिहारी लाल ने वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेल में स्वच्छ पेयजल, चिकित्सकीय सहायता और भोजन की व्यवस्था नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। जेल परिसर में भोजनशाला, प्रहरी लाइन, बैरकों एवं अन्य भवनों की साफ-सफाई एवं रोशनी की स्थिति संतोषजनक पाई गई। कारागृह में वर्तमान में 11 शौचालय उपलब्ध हैं, जो बंदियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त हैं। स्थानाभाव के कारण स्नानघर सामूहिक स्थल पर संचालित हैं।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से नियमित समन्वय किया जा रहा है। हाल ही में 30 सितम्बर को जिला प्रशासन द्वारा की गई आकस्मिक तलाशी में किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु नहीं मिली।

जेल परिसर में बंदियों के लिए इंडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध है, वहीं कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट भी विकसित किए गए हैं। निरीक्षण में सुझाव दिया गया कि बंदियों के मानसिक और सामाजिक पुनर्वास के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाए, जिससे उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि जिला कारागृह में अभी तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं। इस पर जिला कलक्टर ने उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से नियमानुसार शीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर अवगत कराएं। निरीक्षण के समय कारागृह में कुल 77 बंदी उपस्थित पाए गए।

जिला कारागार सवाई माधोपुर का वार्षिक निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक बिहारीलाल, जेलर ताराचंद शर्मा, मुख्य प्रहरी महेशचंद शर्मा, नरेश कुमार, दावदयाल शर्मा, वरिष्ठ सहायक महावीर सिंह, संजय कुमार, चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार गर्ग, अशोक कुमार एवं समस्त जेल स्टॉफ एवं आरएसी स्टॉप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *