होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

जिले के 105 दिव्यांग विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

जिले के 105 दिव्यांग विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

सवाई माधोपुर । समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु 4 एवं 5 दिसम्बर को जयपुर में दो दिवसीय अंतर जिला एक्सपोजर विजिट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को बाहरी दुनिया का अनुभव कराते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा विविध विषयों और स्थानों से नजदीक से जुड़ने का अवसर देना रहा।

समावेशी शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि विजिट के पहले दिन विद्यार्थियों ने रामनिवास गार्डन, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम एवं सिटी पार्क का भ्रमण किया। इन स्थलों पर विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक वातावरण का नजदीकी अवलोकन किया, जिससे उनके ज्ञान में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई।

विजिट के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने साइंस पार्क पहुंचकर विज्ञान एवं तकनीकी की रोचक दुनिया को करीब से जाना। यहां आयोजित 3डी शो, आईटी लैब, इनोवेशन हब, एस्ट्रो पार्क तथा तारामंडल शो ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने जयपुर चिड़ियाघर का भ्रमण कर विभिन्न वन्य जीवों तथा दुर्लभ पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान विजिट प्रभारी शशि कला बंसीवाल, सह प्रभारी अरविंद शर्मा तथा प्रत्येक ब्लॉक से 13 विद्यार्थी एवं 2 विशेष शिक्षक सहित कुल 105 प्रतिभागी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बने। यह एक्सपोजर विजिट दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सीखने, समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्कृष्ट अवसर साबित हुई, जो उन्हें भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *