होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

सेवती खुर्द में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा 

सेवती खुर्द में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

खंडार उपखंड के सेवती खुर्द गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा निकालकर श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।आयोजन कर्ताओं ने बताया कि सर्वप्रथम सभी महिला पुरुष बच्चे वृद्ध चंबल नदी के किनारे एकत्रित हुए वहां पर पंडित के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर 61 कलशों का पूजन किया गया महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाए गए। चंबल नदी पर से 61 कलशों में जल भरकर महिलाओं ने अपने सिरों पर धारण किया । फिर कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। डीजे के साथ कलश यात्रा आगे बढ़ी। कलश यात्रा के दौरान गंगा माता के भजनों पर भक्त नाचते नजर आए। पुरुषों ने गंगा मैया, भगवान श्री राम के जयकारे लगाए जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा भद्रावती होटल, गुर्जर बस्ती, मीणा बस्ती से होती श्री बांके बिहारी के मंदिर में पहुंची। कलश यात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक हेमराज शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चारण करके कथा शुरू की।कथा में पहुंचे भक्तों ने भागवत कथा का आनंद किया।शाम के समय सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *