
मलारना डूंगर. (सवाईमाधोपुर) एक तरफ जहां जन्मोत्सव पर फिजूल खर्ची का चलन बड़ा है। वहीं कुछ लोग बच्चों के जन्मदिन पर अन्य बच्चों को उपहार देकर खुशियां बांट रहे हैं। भमशाहों का यह कदम अपनो के साथ दूसरों के चेहरों पर भी खुशियां बिखेर रहा है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुंडली नदी में देखने को मिला। यहां रामजीलाल पुत्र लक्ष्मी नारायण मीना ने भाई बत्तीलाल मीना की सलाह पर कक्षा 4 में पढ़ने वाली पोती अक्षिका के जन्मदिन पर गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडली नदी में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के 210 छात्र-छात्राओं को स्वेटर उपहार के रूप में दिए। स्वेटर पहन कर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान प्रधानाचार्य पीर चंद कुम्हार व पूर्व सरपंच अम्बालाल मीना सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच पति मीठालाल मीना ने कहा कि सभी को इन भामाशाहों से प्रेरणा लेकर इसी तरह दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। विशेषकर सर्दी के मौसम में छात्र-छात्राओं के लिए गर्म वस्त्रों की व्यवस्था भी पूण्य का काम है।













































Leave a Reply