होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

सहरिया विकास परियोजना के तहत स्वास्थ्यकर्मियों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सहरिया विकास परियोजना के तहत स्वास्थ्यकर्मियों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बारां/शाहाबाद। सहरिया बाहुल्य क्षेत्र पंचायत समिति किशनगंज एवं शाहाबाद में संचालित सहरिया विकास परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण नागरकोट माता मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ।

 

प्रशिक्षण में क्षय (टीबी) नियंत्रण कार्यक्रम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। चिकित्साविभाग के क्षय नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री राजेश गौतम ने स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी रोग की पहचान, मरीज को दवाई समय पर दिलाना, रोगी की जांच से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विभाग की अन्य योजनाएँ—परिवार कल्याण, टीकाकरण, कुपोषण एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम—पर भी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

आज प्रशिक्षण समापन सत्र में अतिरिक्त परियोजना अधिकारी सहरिया विकास विभाग शाहाबाद श्री सुनील कुमार जिनोनियाँ ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह सोलंकी ने भी मार्गदर्शन दिया तथा प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष सभी स्वास्थ्यकर्मियों को परियोजना की ओर से ड्रेस कोड (साड़ी, ब्लाउज एवं पेटीकोट) भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण को सफल बनाने में ब्लॉक कॉर्डिनेटर शिवशंकर यादव, बलराम कोली, जगदीश गौड़, मानसिंह मेहता एवं कोऑर्डिनेटर गजेंद्र नामदेव का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *