होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

108 एंबुलेंस का महिला चिकित्सक ने किया औचक निरीक्षण

108 एंबुलेंस का महिला चिकित्सक ने किया औचक निरीक्षण

चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के शिवाड़ कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित 108 एंबुलेंस सेवा का महिला चिकित्सक डॉ. निकिता पुनिया ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एंबुलेंस में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, सुरक्षा उपकरणों तथा आपातकालीन सेवा से जुड़ी अनिवार्य सामग्रियों की गहन पड़ताल की।

 

डॉ. पुनिया ने फास्ट रेस्पॉन्स किट, स्ट्रेचर, जीवनरक्षक दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर, सक्शन मशीन, बीपी उपकरण तथा अन्य आपातकालीन संसाधनों की स्थिति की जांच की। उन्होंने चालक दल से रोजाना की रवानगी रिपोर्ट, वाहन की स्थिति और उपकरणों के रखरखाव से संबंधित जानकारी भी ली।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने, साफ-सफाई बनाए रखने और उपकरणों को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। डॉ. पुनिया ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए इसका सुचारू संचालन आवश्यक है।

 

उन्होंने टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की और सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *