होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

इन्नरव्हील क्लब ऑफ कोटा नॉर्थ द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

 

बारां/कोटा।इन्नरव्हील क्लब ऑफ कोटा नॉर्थ द्वारा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए सिंधी नारी शाला, बल्लभ नगर, सिंधी कॉलोनी, कोटा में आज निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर गुरुप्रीत आनंद एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता के सौजन्य से आयोजित किया गया।क्लब की अध्यक्ष प्रमिला पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 115 मरीजों के नेत्र परीक्षण किए गए। जाँच के दौरान 10 मरीजों को मोतियाबिंद (Cataract) ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनका ऑपरेशन कल कराया जाएगा।शिविर में आए सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ, आई ड्रॉप्स तथा दृष्टिदोष हेतु चश्मे गुरुप्रीत आनंद के सहयोग से उपलब्ध कराए गए।अध्यक्ष प्रमिला पारीक एवं गुरुप्रीत आनंद ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों तथा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे सामाजिक कार्य भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *