
बारां। जिला मुख्यालय के शिवाजी नगर स्थित जीजाबाई पार्क में गुरुवार से बरसाना वृंदावन धाम के कथा प्रवक्ता श्री कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कथा का प्रारंभ गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ ।मंगल कलश यात्रा शिवाजी नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल जीजाबाई पार्क पर पहुंची ।गुरुवार को कथा के यजमान जीजाबाई पार्क समिति के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता एवं कमल गौतम ने सपत्नीक प्रथम दिवस की पूजा में भाग लिया।कथा दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगी।कथा श्रवण करने वाले मुख्य महानुभावों में सीताराम सोनी, ब्रजेश राजौरा, भरत पोरवाल, सुनीता गुप्ता, रामेश्वर सिंघल, सर्वेश गौतम , हीरालाल कामेलिया,महेश अग्रवाल,राधामोहन शर्मा, दिलीप शाक्यवाल, बाबूलाल गुर्जर,राधेश्याम शर्मा तथा राजेंद्र शर्मा सहित दर्जनों श्रोता उपस्थित रहे।

















































Leave a Reply