होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

डिजिटल सखी नारी शक्ति पहल का शुभारंभ

धौलपुर। धौलपुर में ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जगन फाउंडेशन,IIM बैंगलोर के NSRCEL और कैपजेमिनी के साथ मिलकर डिजिटल सखी नारी शक्ति पहल का शुभारंभ किया गया। इस पहल के शुरुआती चरण में 15 डिजिटल सखियाँ टैबलेट और डिजिटल कंटेंट के ज़रिए गाँव‑गाँव जाकर स्वास्थ्य जानकारी और डिजिटल साक्षरता बढ़ाएँगी। पायलट चरण में हम 150 डिजिटल कम्युनिटी चैंपियंस तैयार करने का लक्ष्य है। जिससे 300 से अधिक किशोरियों और महिलाओं तक पहुँचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य, बाल पोषण, मासिक धर्म और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी अपने मोबाइल से ही पा सकें। यह नारी शक्ति कार्यक्रम धौलपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र में डिजिटल उपकरणों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाने वाली अग्रणी महिला सशक्तिकरण पहल है यह केवल टैबलेट बाँटने का कार्यक्रम नहीं बल्कि यह धौलपुर की ग्रामीण महिलाओं को उनकी अपनी स्वास्थ्य यात्रा के केंद्र में लाने की पहल है| डिजिटल सखियों का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण पर सही जानकारी पहुँचाना,मासिक धर्म और मातृ स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना,मोबाइल और इंटरनेट का सुरक्षित,समझदार उपयोग सिखाना‌,

ज़रूरत पड़ने पर सही सरकारी योजना और स्वास्थ्य सेवा तक जोड़ने में भी मदद करेगी। इस पहल का लक्ष्य धौलपुर को आकांक्षी जिले से प्रेरणादायी ज़िला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *