होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

ओपन शूटिंग वाॅलीबाल प्रतियोगिता महासंग्राम 6 व 7 दिसम्बर को केलवाड़ा में।

ओपन शूटिंग वाॅलीबाल प्रतियोगिता महासंग्राम 6 व 7 दिसम्बर को केलवाड़ा में।

 

दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीमें लेगी भाग, तैयारी जोरों पर।

समरानियां/बारां। आजाद क्लब केलवाड़ा के तत्वाधान में स्वर्गीय अरुण भार्गव टिंकू की स्मृति में अखिल भारतीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता लंबे समय के अंतराल के बाद तृतीय राष्ट्रीय शूटिंग वालीबाल प्रतियोगिता केलवाड़ा वासियों के सहयोग से स्थानीय सीताबाड़ी केलवाड़ा अग्रवाल धर्मशाला के सामने पुरानी आरएसी ग्राउंड में 6 व 7 दिसम्बर 2025 को आयोजित करवाई जाएगी। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष चंद्र शेखर बैरागी व कोषाध्यक्ष गोपाल शाक्यवाल संरक्षक दिनेश भार्गव ने बताया की केलवाड़ा मे राष्ट्रीय स्तर की टीमें व खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें केलवाडा की दो टीमें भी भाग लेंगी। पिछले 3 महीने से नियमित शाम को स्थानीय खिलाड़ी द्वारा साय 5 से 8ब जे तक नियमित अभ्यास किया जाता है। इस प्रतियोगिता में देश की नामी टीमें भाग लेंगे जिसमें हरियाणा ,पंजाब , दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मालेगांव, कोटा, झालावाड़ , प्रतापगढ़, गंगानगर, गुना मध्य प्रदेश से भी टीमें भाग लेंगी। जिसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी सोयंब, बकार, अरमान, संजय कोटा, सुरेश जस्सा मित्तल, देवकरण, तसलीम पचहपाड पिंटू, साबिर सहित नामचीन प्रसिद्ध खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा व सचिव दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने बताया की सभी खिलाड़ियों की रहने-खाने व रात्रि ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इक्कीस हजार ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार ग्यारह हजार ट्राफी, तृतीय पुरस्कार पांच हजार एक सौ रूपए ट्राफी, चतुर्थ पुरस्कार तीन हजार एक सौ रुपए ट्राफी व वेस्ट सूटर, वेस्ट डिफेंडर और वेस्ट नेटर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन कमेटी के खालिद अहमद, अरविंद शर्मा, हुसैन मोहम्मद, राकेश भारती, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, भीमराज मीणा, बाबू शिवहरे, योगेन्द्र भार्गव, राजेंद्र सहरिया, महेन्द्र भारती, राहुल भार्गव, किशोर मेहता रवि, लाल सिंह चौधरी, बबलू भारती, भगवान सिंह चंदेल, सुनील धानुकिया, दिलखुश प्रजापति आदि सहित कस्बेवासियों का तन, मन, धन से सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *