होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

अधिवक्ता से थाने में हाथापाई और बदसलूकी का मामला,अधिवक्ता फिरोज खान ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा

 

फ़िरोज़ खान

बारां।अधिवक्ता फिरोज खान ने जोधपुर के थाने में अधिवक्ता से हुई हाथापाई और बदसलूकी वाली घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। बारां अभिभाषक परिषद के सतर्कता सदस्य अधिवक्ता फिरोज खान ने कहा कि थाने में वकीलों से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं, जो न्याय के योद्धाओ की आवाज़ दबाने के समान है।

अधिवक्ता फिरोज खान ने कहा की संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई स्वागत योग्य है। पीड़ित वकीलों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा और सम्मान हेतु संघर्ष की भूमिका निभाते रहेंगे।

अधिवक्ता फिरोज खान ने वकीलों की सुरक्षा और सम्मान की मांग की, व पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी और अनावश्यक हिंसा की निंदा की है। अधिवक्ता फिरोज खान ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रभावी और त्वरित कार्रवाई के लिए राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा लिए स्वतः संज्ञान का भी स्वागत किया है। पुलिस के द्वारा आम नागरिक और अधिवक्ताओं के साथ थाने में हो रहे दूर व्यवहार की घोर निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *