होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

बारां में पुजारी महासंघ की बैठक सम्पन्न, मूल समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

बारां में पुजारी महासंघ की बैठक सम्पन्न, मूल समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

बारां। पुजारी समाज महासंघ की जिला स्तरीय बैठक बारां कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व पुजारी महासंघ प्रदेश सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु गौतम (सीसवाली) तथा महामंत्री दया राम शर्मा ने किया। बैठक में पुजारियों की मूल समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य मुद्दा फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिलना तथा पंजीका ऑनलाइन नहीं होने का रहा। इन महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा नेता विष्णु गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंता उपचुनाव के दौरान स्पष्ट कहा था कि “सभी पुजारी महासंघ परिवार भाजपा परिवार का हिस्सा हैं, उनकी हर संभव मदद की जाएगी।” इसी विश्वास के आधार पर पुजारी समाज ने अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रखी हैं।

विष्णु गौतम ने एडीएम को अगले सप्ताह तक समस्याओं के समाधान की समयसीमा दी। इस पर जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि पांच दिन में समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम में पुजारी महासंघ के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से—
विष्णु गौतम (प्रदेश सदस्य), दया राम शर्मा (महामंत्री), दुर्गा शंकर शर्मा (जिला अध्यक्ष), आनंद शर्मा (प्रदेश संगठन मंत्री), रघुवीर वैष्णव (जिला अध्यक्ष बंबोरी), राजेंद्र शर्मा (प्रचार मंत्री), पप्पू वैष्णव महवा, महेंद्र शर्मा पाटन, गिरिराज कुण्डी, सुंदर वैष्णव, मनीष शर्मा, ओम शर्मा, बलराम शर्मा, प्रवीण शर्मा, सत्यनारायण वैष्णव, दिनेश वैष्णव, कृष्ण मुरारी, गजेंद्र शर्मा, बबलू, हरीश शर्मा सहित कई पुजारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *