
धौलपुर । अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की गई। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद देश का गौरव थे,डॉ.राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति बने और वह संविधान सभा के अध्यक्ष रहे, बाद में उनको देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया डॉ राजेंद्र प्रसाद ने एक साधारण परिवार में जन्म लिया और उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचेl महासभा के सचिव अशोक कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की अहम भूमिका रही, बे कायस्थ जाति में जन्मे जरूर थे लेकिन सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाला व्यक्ति किसी जाति बिरादरी का नहीं होता वह देश की धरोहर होता है। इस दौरान कार्यक्रम मे मुकेश सक्सेना रामेंद्र वर्मा, राजीव सक्सेना, योगेश कांत सक्सेना, मनीष श्रीवास्तव,सहित कई लोग उपस्थित रहेl

















































Leave a Reply