होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

28 नवंबर की सुबह परीक्षा देने गया 15 वर्षीय महेश  घर से पांच सौ मीटर दूर कुएं में मिला शव

 

28 नवंबर की सु

बह परीक्षा देने गया 15 वर्षीय महेश  घर से पांच सौ मीटर दूर कुएं में मिला शव

सवाईमाधोपुर, मलारना डूंगर। मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के गम्भीरा गांव में 28 नवंबर को गुम हुए 15 वर्षीय छात्र का शव बुधवार सुबह गांव के पास एक कुएं में मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाल कर कब्जे में लिया। शव की पहचान महेश (15) पुत्र राकेश बैरवा निवासी गम्भीर के रूप में हुई है। शव कब्जे में कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मलारना डूंगर CHC पहुंचाया। जहां मेडिकल ज्यूरिस्ट नहीं होने से शव को जिला मुख्यालय पर सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। परिजनों की सहमति पर तीन सदस्य मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। अब पुलिस संदिग्ध मौत मानते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


पुलिस के अनुसार मृतक पिता राकेश (37) पुत्र हीरालाल बैरवा निवासी गम्भीर ने 2 नवंबर को एक तहरीर देकर बताया कि 15 वर्षीय पुत्र महेश 28 नवंबर की सुबह साढ़े 8 बजे गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। पुत्र के पास मोबाइल फोन भी है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महेश की तलाश शुरू की।

तलाशी के दौरान बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव के पास निगोह नदी किनारे एक कुएं में मानव शव तैर रहा है। इस पर SHO राजेश कुमार मीना मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त महेश के रूप में की।

 

पहले मलारना फिर पोस्टमार्टम के लिए सवाईमाधोपुर लेजाना पड़ा शव

 

थानाधिकारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को मलारना डूंगर लेकर आई थी। यहां परिजनों ने मौत पर संदेह जाहिर करते हुए मेडिकल ज्यूरिस्ट की निगरानी में तीन सदस्य मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की बात कही। मलारना डूंगर में मेडिकल ज्यूरिस्ट नहीं होने से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी लेजाना पड़ा। जहां परिजनों की मौजूदगी में बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।

 

यह बोले परिजन

मृतक पिता राकेश ने बताया “में जयपुर में मजदूरी करता हूं। महेश दादी के साथ गांव में रहता है। वह घर नहीं लौटा तो घर वालो ने मुझे बताया। तब जयपुर से आकर 2 नवम्बर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मुझे शक है कि मेरे पुत्र की साजिश के तहत हत्या की गई। पुलिस इसकी मौत की निष्पक्ष जांच करे।”

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *