
अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, प्राथमिकी दर्ज

अवैध बजरी खनन व निर्गमन पर मलारना डूंगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मलारना डूंगर (सवाईमाधोपुर)। पुलिस ने अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक तथा मालिकों पर बजरी चोरी करने व अवैध खनन की प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है। हेड कांस्टेबल विजय सिंह क्षेत्र में न्यायालय के आदेशों की पालना में अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकने के लिए गश्त कर रहे थे।
मंगलवार सुबह पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि भूखा बनास नदी की ओर से बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मलारना डूंगर की ओर आ रही है। इस पर पुलिस थाने के पास तिराहे पर पहुंचे। जहां भूखा गांव की ओर से रही बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाने का इशारा किया। पुलिस को सामने खड़ा देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर छोड़ कर खेतों में भाग गया। इस पर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने में खड़ी की। अभी एक वाहन पर कार्रवाई भी पूरी नहीं हुई थी कि साढ़े पांच बजे मुखबिर ने बताया कि बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टेशन रोड जलेबी चोक से कस्बे की ओर जा रही है। इस पर बिना देर किए जलदाय विभाग की टंकी के पास पहुंचे। यहां भी सामने पुलिस देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर कस्बे की गलियों में भाग गया। बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने लाए। जहां दोनो वाहनों के चालक व मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
















































Leave a Reply