होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के दिए निर्देश*

सवाई माधोपुर। आवश्यक सेवाओं बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई

जिला कलक्टर ने बैठक में गरीबी मुक्त गांव योजना में चयनित परिवारों के सदस्यों को पात्रतानुसार योजनाओं से लाभांवित कर उन्हें सक्षम बनाने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही, नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज सफाई कार्यो में बेहतर बनाने, पीएम स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान प्रदान करने के निर्देश नगर परिषद के अधिकारियों को दिए।

*गरिमापूर्ण व समयबद्ध ढंग से हों सभी आयोजन* :- प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने विस्तृत चर्चा की और कहा कि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण, समयबद्ध और जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाएं। कार्यक्रमों से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए तथा बेहतरीन विभागीय समन्वय के साथ सभी गतिविधियां आयोजित की जाएं।

उन्होंने पालनहार योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन करवाकर लाभ प्रदान करने के निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को दिए। उन्होंने श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश भी प्रदान किए है।

कलक्टर ने यूरिया उर्वरक की कालाबाजारी की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करते हुए नियमित रूप से यूरिया किसानों में वितरित करने के निर्देश संयुक्त निदेशक कृषि को दिए। वहीं बामनवास में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भूमि आवंटन हेतु भ्रमण कर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवन और आंगनबाड़ी केन्द्र के प्रस्ताव तैयार करने प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए।

*सम्पर्क पोर्टल पर परिवादों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश* :- जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल (सीएम हैल्पलाइन-181) की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर सभी प्रकरणों का संतुष्टीपूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सभी संबंधित विभागीय अधिकारियां को प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण 60-90 दिन से अधिक अवधि का लम्बित नहीं रहे। उन्होंने पोर्टल पर लगातार हो रहे सुधार की सराहना करते हुए विभागीय अधिकारियों को और प्रकरणों के निस्तारण में अधिक सुधार लाने की बात कहीं।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीना, सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, पीएमओ डॉ. तेराज मीना, जिला रसद अधिकारी रामभजन सहित समस्त उपखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *