होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

MUMAN PATRIKA

सच का आईना

Advertisement

राष्ट्रीय कवि को वोटर लिस्ट में ‘मृत’ बताया—गंगापुर सिटी में अजब-गजब एसआईआर

गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर।

गंगापुर सिटी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय कवि गोपीनाथ चर्चित को वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया। वार्ड नंबर 33, नहर रोड स्थित धनवंतरी कॉलोनी के निवासी कवि ने बताया कि बिना किसी तथ्यात्मक जांच के उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया, जिससे वे बेहद परेशान और आहत हैं।

कवि गोपीनाथ चर्चित ने इस अनियमितता के खिलाफ उपखंड कार्यालय में गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वे पूरी तरह स्वस्थ एवं जीवित हैं, इसके बाद भी बीएलओ द्वारा लापरवाहीपूर्ण तरीके से उन्हें मृत घोषित कर नाम हटाया गया। उन्होंने बीएलओ पर गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

कवि का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले कवि को “मृत” मानकर सूची से बाहर कर दिया गया है, और अब उन्हें अपने ही जीवित होने के सबूत देने पड़ रहे हैं। प्रशासनिक लापरवाही के चलते कवि दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मामले में कार्रवाई न होने से स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *