होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

MUMAN PATRIKA

सच का आईना

Advertisement

किशनगंज में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 173 मरीजों ने लिया परामर्श

बारां।  बारां जिले के किशनगंज कस्बे में स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवा समिति, बारां व श्री चारभुजानाथ सेवा समिति, किशनगंज के सहयोग से भव्य निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सहकारी समिति परिसर, बस स्टैंड के पास आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 173 मरीजों ने चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया।
शिविर का शुभारंभ अतिथियों क्षेत्रीय विधायक डॉ. ललित मीणा, भारतमाता कॉलेज के निदेशक डॉ. मजीद मलिक कमांडो, पूर्व प्रधान पटेल मनोज चौधरी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी कल्याण संस्थान के जिला अध्यक्ष भारत सिंह आदि की उपस्थिति में किया गया।
दोनों समितियों स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति, बारां तथा श्री चारभुजानाथ सेवा समिति, किशनगंज के सदस्यों अंशुल व्यास, रामनिवास सुमन, मुकेश गुरदिया, दूरदर्शी जैन, मदन शाक्यवाल, संजय राठौर, सत्येंद्र धाकड़, नेमीचंद गुरदिया, योगेश सोनी, हरिशंकर कटारिया आदि के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। समिति के प्रमुख सदस्यों वीरेंद्र शर्मा, दीपेश गर्ग, वत्सल उपाध्याय ने सभी डॉक्टरों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबोधन के दौरान विधायक डॉ. ललित मीणा ने कहा कि “इस प्रकार के चिकित्सा शिविर हमारे क्षेत्र के लिए काफी कारगर हैं। स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति लगातार मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिसका श्रेय समिति के प्रत्येक सदस्य को जाता है।
शिविर में प्रिया हॉस्पिटल, बारां के डॉक्टरों डॉ. राजाराम मीणा लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. शुभांशु जैन हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, स्पाइन सर्जन
डॉ. नितेश मीणा, डॉ. समरा मसूद स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. रोहिन मीणा चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. रविंद्र गर्ग, भुनेश शर्मा आदि ने सेवाएं दी।

डॉ. राजाराम मीणा ने बताया कि शिविर में आए सभी मरीजों को बेहतर इलाज व सलाह देने का पूरा प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं।

डॉ. शुभांशु जैन ने बताया कि शिविर में कमर दर्द एवं घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने ऐसे मरीजों को कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

डॉ. समरा मसूद ने महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं और उनकी रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डॉ. रोहिन मीणा ने चर्म रोग से जुड़े मरीजों की जांच कर उपयुक्त परामर्श और उपचार सुझाव दिए।

निःशुल्क जांच एवं सुविधाएँ
शिविर में सभी परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की जांच, ब्लड शुगर टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क किए गए।

श्री चारभुजानाथ सेवा समिति, किशनगंज ने मरीजों को व्यवस्थित रूप से लाइन में लगवाने, पंजीकरण कराने, डॉक्टरों के पास पहुँचाने एवं सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *