होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

5 साल से बदहाल संपर्क सड़क कीचड़ में फंसा फरिया गांव सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी 

सवाई माधोपुर।खंडार उपखण्ड के ग्राम पंचायत खंडेवला के फरिया गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। गांव के गुर्जर मोहल्ला, महावर मोहल्ला और सैन मोहल्ला को जोड़ने वाला आम रास्ता पिछले करीब 5 वर्षों से कीचड़ में तब्दील है। हालात ऐसे हैं कि इस रास्ते से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि वाहन निकलना पूरी तरह बंद हो चुका है। मजबूरन ग्रामीणों को लंबे वैकल्पिक रास्तों से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते पर लगभग एक-एक फीट तक कीचड़ जमा हो चुका है। बरसात या घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही ठहर जाता है, क्योंकि पानी की निकासी के लिए कोई नाली नहीं बनाई गई। इससे रास्ता लगातार दलदल बनता चला गया और अब पूरी तरह बंद पड़ा है। इस समस्या से तीनों मोहल्लों एवं कटार सोनकच्छ की आमजन प्रभावित हैं।

ग्रामीण राजू सैन बलेशगुर्जर उम्मेद गुर्जर चेतराम सेन राजेन्द्र महावर सुरेश, मुकेश आदि ने बताया कि सड़क नीचे से सीसी बनी हुई है, लेकिन दोनों ओर नालियां नहीं होने के कारण पानी निकल नहीं पाता। परिणामस्वरूप मिट्टी, मलबा और गंदा पानी सड़क पर जमा होकर कीचड़ में बदल गया है।

ग्राम पंचायत खंडेवला के प्रशासक देवेंद्र महावर ने बताया कि करीब 10 साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा यहां सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण नहीं किया गया। विभाग ने भुगतान उठा लिया और नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिया। इस कारण गांव का गंदा पानी अवरुद्ध हो गया और निकासी पूरी तरह ठप है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी सड़क बनाते समय विभाग ने बाद में नाली बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई एईएन और जेईएन बदले, मगर समस्या जस की तस बनी रही। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आज आम जनता भुगत रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द नाली निर्माण कर रास्ते को आवागमन योग्य बनाए,

 

इनका कहना…

ग्राम पंचायत खंडेवला प्रशासक ने बताया कि इस रास्ते पर नाली बनाने और साफ सफाई कराने को लेकर विभाग को कई बार बता चुके लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।जल्द समाधान करे।

 

देवेंद्र महावर,प्रशासक- ग्राम पंचायत खंडेवला

 

इनका कहना…

पीडब्लूडी विभाग के एईएन ने बताया कि इस रास्ते की नई सेक्शन के लिए प्रस्ताव भिजवा दिया है जैसे ही स्वीकृति आएगी तुरंत काम चालू हो जाएगा वहीं दूसरी ओर हमारे स्तर पर भी हम पानी के निकासी के प्रयास करेंगे।

सोनू कुमार मीना, एईएन, पीडब्लूडी विभाग खंडार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *