होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

सत्ताईसा वीर गुर्जर समाज संस्थान छाण का सामूहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल को, आयोजन समिति ने त्रिनेत्र गणेश धाम पहुंचकर दिया निमंत्रण।

खंडार -: सत्ताईसा वीर गुर्जर समाज संस्थान छाण द्वारा आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में सम्मेलन के संरक्षक कन्हैयालाल कोड़रवाल एवं अध्यक्ष मूलचंद पटेल छाण के नेतृत्व में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने छाण कस्बे के निकट स्थित प्राचीन कोट के त्रिनेत्र गणेश धाम मंदिर पहुंचकर विधिवत निमंत्रण अर्पित किया। समिति सदस्यों ने भगवान त्रिनेत्र गणेश के समक्ष सम्मेलन की सफलता, नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन तथा समाज की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति का कहना है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को भी राहत मिलती है।

निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान बद्रीलाल गुर्जर दौलतपुरा, शंकरलाल गुर्जर सुखवास, रामफूल बाढ़पुर, रामजीलाल मीनाखेड़ी, रामचरण कटार, बालाराम, कैलाश, हनुमान बेरना, मोहनलाल छाण, विष्णुदेव, दशरथ, बद्रीलाल, मुरारीलाल दौलतपुरा, श्रीकिशन कटार, मेमराज गुर्जर खंडेवला, गिर्राज नरोड़ा, रूपसिंह गुर्जर सुखवास, रामपाल छाण, रामजीलाल वैष्णव बेरना, प्रहलाद गुर्जर खंडेवला सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *