होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

मीना खेड़ी के किसानों ने रास्ता खुलवाने को लेकर उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार को दिया दूसरी बार ज्ञापन

  • खंडार सवाई माधोपुर:-खंडार उपखंड की ग्राम पंचायत पाली के अंतर्गत राजस्व ग्राम मीनाखेड़ी का टापरा से सत्रहमील गुदलाव तक जाने वाले वर्षों पुराने आम रास्ते को गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ता बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को खंडार उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम वर्षा मीना और तहसीलदार जयप्रकाश रोनल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रास्ता खुलवाने की मांग की।इससे पूर्व ग्रामीणों ने 18 फरवरी को भी ज्ञापन दिया किंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद में 23 फरवरी को फिर से ग्रामीण कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि मीनाखेड़ी का टापरा से गुदलाव सत्रहमील तक जाने वाला यह रास्ता कई वर्षों से आमजन के उपयोग में रहा है। इसी मार्ग से किसान अपने खेतों तक आवागमन करते रहे हैं। यह रास्ता दो गांवों के बीच सबसे सुगम और नजदीकी संपर्क मार्ग है, जिससे ग्रामीणों को समय और दूरी दोनों की बचत होती रही है। आरोप है कि गांव के एक दबंग परिवार ने उक्त रास्ते पर कंटीली झाड़ियां और अवरोधक डालकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने के बाद ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को कृषि कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाए और आम रास्ते से अतिक्रमण हटाकर उसे पुनः चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।ज्ञापन देने के दौरान महेश, मीना गोबरी लाल मीठा लाल महावर शंकर लाल मीना राधे श्याम रामोतार गुर्जर मोहन, काडू, विजय रामस्वरूप, रामभरत, संतोषी लाल माखन रामरूप बंटी खेमराज सुल्तान, राजेंद्र, बनवारी बत्ती लाल घनश्याम मीना पवन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *